ऊना में तेज धूप से बचने के लिए सिर पर एक कपडा़ रख जाते युवा।संवाद
ऊना। वर्ष की शुरूआत में कड़ाके की ठंड में कंपकपाए ऊना में अब अप्रैल में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किलों भरा होने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोग सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर गर्मी से बचने के लिए लोग छाता और कपड़े का सहारा लेने लगे हैं। ऊना में पारा 34 के पार पहुंचा गया है।
सर्दियों में ठंड में बचने के लिए हीटर और ब्लोर की खरीद के बाद अब पंखे, एसी की मांग बढ़ने लगी है। लोग पंखे और एसी की खरीद के लिए लोग बाजार में दस्तक देने लगे हैं। हालांकि मार्च में हल्की बारिश की बूंदों से गर्मी की आमद अप्रैल तक टली है। लेकिन अब गर्मी बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ोतरी पर है।
मौसम समन्वयक ऊना विनोद कुमार ने कहा कि शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को तापमान 35.4 और 11.7 सेल्सियस रहा था। अभी तक ऊना में बारिश होने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में गर्मी के बढ़ने के आसार हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान कम रहने से ऊना की रातें अभी हल्की ठंडक दे रही हैं। इससे रात को लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
ऊना में तेज धूप से बचने के लिए सिर पर एक कपडा़ रख जाते युवा।संवाद