फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी के बारे में बताएं : भट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बैंक प्रबंधक और खंड विकास कार्यालय की कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विकास खंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रबंधक उपस्थित हुए। इस दौरान बैंक संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मुहैया करवाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विकास खंड जिला मार्गदर्शी बैंक अधिकारी गुरबचन सिंह भट्टी ने बैठक में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित समय पर करने की अपील की। इसके साथ ही शिविर में ग्रामीणों को एटीएम से होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतिंदर ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में भी चर्चा की। पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर आ रहीं दिक्कतों को लेकर कहा गया कि 16,00,00 की कर्जा राशि पर कोई सुरक्षा निधि नहीं ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें