फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला के पर्स से 20 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में दुकान पर सामान ले रही महिला के होश तब उड़ गए जब वह सामान के पैसे देने लगी। महिला ने पर्स देखा तो पर्स से पैसे गायब थे और उसे भनक तक नहीं लगी। इस दौरान दुकान पर लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो इसमें दो महिलाएं दुकान पर आती और एक महिला पर्स से रुपये निकालती हुई नजर आ रही हैं। महिला ने दुकान पर आने से पहले दौलतपुर चौक के बैंक से 27 हजार रुपये निकाले थे। इसमें 200 के 100 नोट का एक बंडल था और बाकी पैसे खुले थे। बता दें कि बाजार में महिला के पर्स से दिनदहाड़े पैसे निकाले गए वो कानून व्यवस्था की लचर हालत बयान करता है। चौकी प्रभारी दौलतपुर चौक सुरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पर्स से रुपये चुराने की शिकायत आई है। सीसीटीवी खंगाली जा रही है इसके आधार पर आगामी कार्रवाई और जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें