फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष के भीतर बनेगा तेही-राजपुरा सड़क : भुट्टो

Mon, 06 Feb 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। तेही बिजली घर से राजपुरा होकर तलमेहड़ा के लिए सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। एक वर्ष बाद लोग डीहर में वाया राजपुरा सड़क से होकर आएंगे। ये बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला डीहर में कही। उन्होंने स्कूल में तीन कमरे, शौचालय एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कहा कि तेही राजपुरा सड़क की पैमाइश करवा दी गई है। इसमें मात्र 1800 मीटर का एक हिस्सा है और उसे तुरंत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

भुट्टो का तलमेहड़ा बाजार में जीत के बाद पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डीहर स्कूल कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हिस्सा है, लेकिन तलमेहड़ा क्षेत्र चिंतपूर्णी में होने के कारण वहां के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को भी बुलाया गया और वे कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान 20 लाख से बनने बाले स्कूली भवन का दोनों विधायकों ने भूमि पूजन किया। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की समस्या को सदा के लिए दूर करने के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना की डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है। भुट्टो ने तलमेहड़ा में जनसमस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर सदाशिव मंदिर के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, उपप्रधान रघुबीर सिंह, किशोरी लाल ठाकुर, अमन शर्मा, रमेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें