फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया

Mon, 06 Feb 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह क्षेत्र में भाजपा समर्थित नगर पंचायत टाहलीवाल मेंं सत्ता बदलने की कवायद चल पड़ी है। नगर पंचायत के अध्यक्ष को बदलने के लिए चार पार्षदों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। बदलाव को अंजाम देने के लिए सोमवार को इन पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त राघव शर्मा से मिला।
विज्ञापन

नगर पंचायत के चार पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त के पास अविश्वास पत्र सौंपा। प्रस्ताव के बाद स्थानीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बदलाव तय माना जा रहा है। नगर पंचायत पर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष देखने को मिल सकते हैं। सोमवार को टाहलीवाल वार्ड एक से पार्षद सुषमा देवी, वार्ड दो की पार्षद पूनम देवी, वार्ड तीन से गुरनाम सिंह और वार्ड पांच से पार्षद प्रकाश चंद ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह संग उपायुक्त राघव शर्मा के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल सात पार्षद हैं। सभी ने करीब दो वर्ष पूर्व स्थानीय पार्षद राज कुमार को प्रधान चुना, लेकिन नगर पंचायत टाहलीवाल में वर्तमान प्रधान राज कुमार की कार्यप्रणाली से चारों पार्षद असंतुष्ट हैं। यही वजह है कि मौजूदा प्रधान के प्रति अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। चारों पार्षदों ने उपायुक्त राघव शर्मा से मांग है कि म्युनिसिपल एक्ट के अनुसार नगर पंचायत टाहलीवाल के मौजूदा प्रधान राज कुमार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

वार्ड दो की पार्षद ने बदली परिस्थितियां
टाहलीवाल नगर पंचायत में अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत प्रस्ताव कुल सात पार्षदों में से चार ने प्रस्तुत किया है। अब तक तक यहां भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद राजकुमार अध्यक्ष एवं राजकुमारी उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित पार्षदों के बहुमत से पदों पर आसीन हैं। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस की सेंध टाहलीवाल नगर पंचायत की भाजपा समर्थित कमेटी पर पड़ी है। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष को कुछ दिन पूर्व तक अपना समर्थन देने वाली टाहलीवाल वार्ड दो की पार्षद पूनम देवी भी अविश्वास प्रस्ताव देने वाले पार्षदों के खेमे में जा खड़ी हुई हैं। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर बदलाव की परिस्थितियां पैदा हो चुकी हैं।
विज्ञापन

-
क्षेत्र का विकास रहा है प्राथमिकता
टाहलीवाल नगर पंचायत क्षेत्र का विकास प्राथमिकता रहा है। कार्यप्रणाली को असंतुष्ट बताने वाले पार्षद राजनीतिक से प्रेरित हैं। इसे लोग समझते हैं। हर वार्ड में एक समान विकास को कराया गया है।
-राज कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत टाहलीवाल।
-
होगी आगामी कार्रवाई
टाहलीवाल नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ चार पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। संबंधित अधिकारी को इस दिशा में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें