फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर से लापता हुई किशोरी, परिजनों ने जताया अपहरण का संदेह

Mon, 20 Apr 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा चौकी क्षेत्र में एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरोली क्षेत्र के एक गांव में रहता है और मजदूरी का काम करता है। 17 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित काम पर गया था, जबकि उसकी बेटी घर पर ही मौजूद थी। शाम को जब वह घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें