फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतिम विदाई में छलके आंसू, सुनाक्षी की याद में रखा दो मिनट का मौन

Sat, 22 Aug 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिस बेटी को कुछ दिन पहले तक परिवार और सहपाठी हंसते-मुस्कुराते देख रहे थे, शुक्रवार को उसे नम आंखों से अंतिम विदाई देनी पड़ी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की बीसीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा सुनाक्षी का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों की आंखें नम रहीं। सुनाक्षी की सड़क हादसे में स्कूटी और ट्रक की टक्कर के बाद मौत हो गई थी। उसकी असमय मौत की खबर से परिवार के साथ उसके सहपाठियों और शिक्षकों को भी गहरा सदमा लगा है। सुनाक्षी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शोक सभा आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा सहित शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सुनाक्षी का असमय निधन महाविद्यालय परिवार के लिए गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि एक होनहार और प्रतिभावान छात्रा को इतनी कम उम्र में खो देना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
सहपाठियों ने सुनाक्षी को याद करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्साह से भाग लेती थी। भांगड़ा और गिद्दा में उसकी सक्रिय भागीदारी उसकी खास पहचान थी। उसके अचानक चले जाने से सहपाठी भी भावुक नजर आए। एक ओर घर में बेटी को अंतिम विदाई दी गई, तो दूसरी ओर महाविद्यालय में उसकी याद में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें