फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन टीमों ने खूब बहाया पसीना

विज्ञापन
गगरेट में शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के दूसरे दिन मुख्यतिथि मैच से पहले टीम के साथ सामूहि - फोटो : बाइक सवारों के लिए खतरा बनी हाईवे पर गदनखेड़ा पुल के पास सड़क पर फैली बजरी।
विज्ञापन
फुटबाल में नकड़ोह ने जोह को 2-0 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन वीरवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन खराब मौसम के चलते मुकाबलों में थोड़ा विलंब जरूर हुआ लेकिन धूप खिलते ही मुकाबले शुरू हो गए और खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। दूसरे दिन के मुकाबलों में मुख्यातिथि प्रदेश आईटी सेल के संयोजक अनिल डढवाल जबकि बीडीसी अध्यक्ष प्रिंस जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी पटियाल ने इस मौके पर आए गणमान्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जबकि, हैप्पी जसवाल, भूपेंद्र डढवाल, सोशल मीडिया संयोजक अभिनव पराशर, युवा मोर्चा दीपक धीमान, आईटी संयोजक भूपेंद्र, सुनील कुमार, रोहित कौशल इत्यादि उपस्थित रहे। वीरवार को हुए पहले मुकाबले में नकड़ोह ने जोह को 2-0 से हराया। जबकि, दूसरा मुकाबला साईं स्पोर्ट्स और अम्बोआ के बीच खेला गया। इसमें साईं स्पोर्ट्स ने अम्बोआ को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में दियोली ने साईं स्पोर्ट्स को 0-2 से हराया। इसके अलावा चौथे मुकाबले में साईं स्पोर्ट्स ने नकड़ोह को 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें