फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 48वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। हिमाचल थ्रो बाॅल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अमन शर्मा ने बताया कि रांची में 48वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की महिला टीम की घोषणा चयन समिति के अध्यक्ष विशाल भारती ने की। अमन शर्मा ने बताया कि हिमाचल के सभी जिलों में ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। इन्हीं ट्रायल्स के आधार पर राज्य की महिला टीम का चयन किया गया। चयनित महिला टीम में सताक्षी, मुस्कान, नितिका, शुभिक्षा, अंशि, साक्षी, उमा, अंजली, प्रियंका, निशा, शारदा और निष्ठा शामिल हैं। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश, उपाध्यक्ष विशाल भारती शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर सिंह, रेफरी बोर्ड के तीक्ष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें