ऊना। ऊना में शिक्षकों ने स्कूल समय के बाद जनगणना कार्य करने पर अपना विरोध दर्ज करवाया। संघ ने कहा है कि स्कूल समय में जनगणना कार्य करवाने से शिक्षकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए स्कूल समय के बाद जनगणना कार्य संघ को स्वीकार्य नहीं है। मामले को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना व टीजीटी संघ जिला ऊना के पदाधिकारियों ने जनगणना कार्य स्कूल समय के बाद करने के आदेशों के विरोध में ज्ञापन एडीसी ऊना को सौंपा है। संघ ने जनगणना कार्य में लगे अध्यापकों को जो समस्याएं आ रही हैं, उसकी भी जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना व टीजीटी संघ के पदाधिकारियों ने मांग रखी कि अध्यापकों को स्कूल समय में जनगणना कार्य करने के आदेश जारी किए जाएं।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष संदेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार,अंब से सुनील कुमार, ऊना के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,हरोली के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार, अजय कुमार, गगरेट एक से चरणजीत भट्टी, जोल से महेश कुमार उपस्थित रहे।