फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाएं शिक्षक : अनिल

Thu, 23 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) जिला ऊना अनिल कुमार तक्खी ने अपनी विभागीय टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ा तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंगड़ा का नियमित निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों में पठन-पाठन एवं पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तक अध्ययन से विद्यार्थियों का ज्ञान, भाषा कौशल, आत्मविश्वास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना और अधिक बढ़ती है। निरीक्षण के दौरान तक्खी एवं उनकी टीम विभिन्न कक्षाओं में पहुंची, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से विषय आधारित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे उनकी शैक्षणिक तैयारी संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें