फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षकों को छात्रों में तनाव की पहचान करने पर किया जागरूक

Sun, 17 May 2026 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जेएस विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति अनुराग शर्मा एवं रंजना पराशर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों में तनाव, चिंता एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं की पहचान तथा उनके समाधान के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ वातावरण अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश राम ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । प्रबंध निदेशक सुनील चौधरी और प्रधानाचार्या रेणुका ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के हित में भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें