ऊना। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 1109 राजकीय महाविद्यालय ऊना में जनवरी 2026 सत्र के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शनिवार को इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक संरक्षक डॉ. मीता शर्मा की अध्यक्षता में महाविद्यालय के बीसीए हॉल में आयोजित हुई। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन सामग्री, असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर असाइनमेंट और परीक्षा से संबंधित तिथियों का ध्यान रखने तथा इग्नू की वेबसाइट का नियमित रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों की सभी शंकाओं एवं प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सहायक समन्वयक डॉ. मदन लाल, डॉ. रंजू बनोता, गीता, मनीष, कपिल, रमेश, वीना और तथा लगभग 40 विद्यार्थी मौजूद रहे।