डाइट देहलां में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते अध्यापक। स्रोत संस्थान
डाइट ऊना में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट ऊना में शुक्रवार को एक दिवसीय एकीकृत फ्लैट ैपैनल प्रदर्शनी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से आईएफपीडी का उपयोग करना सिखाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समग्र शिक्षा तथा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत देहलां डाइट ऊना से मुनिश पटियाल आईसीटी कोऑर्डिनेटर द्वारा की गई। इस अवसर पर मुनिश पटियाल की ओर से आए हुए सभी प्रतिभागी शिक्षकों का हार्दिक स्वागत किया गया और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुनिश पटियाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने ज्ञान में बढ़ोतरी की। इनमें मुख्य रूप से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (गणित) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक विज्ञान तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रशिक्षक शामिल रहे। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने और उन्हें नवीनतम शिक्षण तकनीकों से अवगत करवाने के उद्देश्य से आयोजित की गया है।