फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भीषण गर्मी में घर-घर पहुंच रहे शिक्षक, जुटा रहे देश के विकास के आंकड़े

Sat, 27 Jun 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। देश की भावी विकास योजनाओं की नींव रखने वाले आंकड़ों को जुटाने का जिम्मा इन दिनों शिक्षकों के कंधों पर है। भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच सरकारी शिक्षक घर-घर जाकर जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर शिक्षक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड-3 में प्रगणक मनोज कुमार ने पर्यवेक्षक जसवीर सिंह के मार्गदर्शन में अब तक लगभग 80 घरों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। मनोज कुमार ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से करीब 34 प्रश्नों के उत्तर लिए जा रहे हैं। इनमें मकान की स्थिति, परिवार का विवरण, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस अथवा अन्य ईंधन, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं तथा परिवार के पास मौजूद संपत्तियों सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 16 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले जनगणना-2027 के प्रथम चरण में पूरे देश में आवास सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जा रहा है। इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। प्रगणक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जानकारी दर्ज कर रहे हैं। वहीं पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए स्वयं गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जनगणना से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और संचालन के लिए विशेष वेब पोर्टल भी विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें