फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षिका सोनू कुमारी बनीं मानसी के लिए प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसी ने स्काउट एवं गाइड में हासिल की कई उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। गुरु बिन गत नहीं, पेड़ बिन पत नहीं, यानी जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक अच्छे गुरु का होना आवश्यक है। इसी प्रेरणा को मानते हुए छोटे से गांव की बेटी मानसी राणा छात्रा (दसवीं +2) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा, शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देती हैं। मानसी पढ़ाई के साथ-साथ स्काउट एवं गाइड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने जिला ऊना, सोलन, मंडी व शिमला सहित कई स्थानों पर टीम वर्क किया और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया। वर्तमान में वह राष्ट्रपति टेस्टिंग पुरस्कार की तैयारी कर रही हैं तथा नवंबर में राष्ट्रीय कल्चरल जंबूरी के लिए चयनित हुई हैं। मानसी अपनी उपलब्धियों का श्रेय अध्यापिका एवं जिला डीओसी सोनू कुमारी को देती हैं, जिन्होंने समय-समय पर उन्हें एक गाइड, बेटी और मित्र की तरह मार्गदर्शन व प्रेरणा दी। सोनू कुमारी के नेतृत्व में मानसी ने कर्नाटक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कल्चरल जंबूरी में हिमाचल का नाम रोशन किया। अब तक मानसी को दो बार राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार और प्राइड ऑफ भारत अवार्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें