संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां करवाईं गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी संजीव कुमार शर्मा और मोनिका रतन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लीना शर्मा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिह्न देकर किया गया। दिन की शुरुआत में एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से उत्साहपूर्ण प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य अतिथि डॉ. लीना शर्मा ने स्वयंसेवकों को सोशल मीडिया का मानव जीवन पर दुष्प्रभाव विषय पर संबोधित किया। उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बच्चों और वयस्कों के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला और उनसे बचने के उपाय भी सुझाए। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की सफाई अभियान चलाया। इसमें कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, कार्यालयों के साथ-साथ क्यारियों और गमलों में लगे पौधों को खाद और पानी देने का कार्य भी शामिल था।