फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

Fri, 05 Apr 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान एनसीसी केयर टेकर प्रो. अर्श सिंह राणा ने छात्रों को बताया कि जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल 1905 में भूकंप के दौरान भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आग, बाढ़ एवं भूकंप जैसी आपदाओं से सुरक्षित रहने के हुनर भी छात्रों को बताएं। इस जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को सिखाया गया कि किसी भवन व बहु मंजिला इमारत में आग व भूकंप की स्थिति में किस प्रकार बचकर निकला जा सकता है। इस अभियान में एनसीसी, बीबीए, बीसीए एवं शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों एवं छात्रों ने अपनी विशेष भूमिका अदा की। इस मौके पर डॉ. लीना शर्मा, डॉ अंजू पाठक, डॉ. रोहणी, प्रो. अर्श राणा, प्रो. बीके मिश्रा, प्रो. सुमिंद्र वर्मा, डॉ शिवानी, प्रो. पूनम कुमारी, प्रो. विशाल व अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें