फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न हम गद्दार, न हमारे खून में गद्दारी : भुट्टो

Fri, 05 Apr 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा में गरजे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो, बोले- अस्थिरता के माहौल के लिए सरकार खुद जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा, ऊना। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने एक विकास का एक एजेंडा तैयार करके पांच वर्ष के विधायक के रूप में शपथ ली थी। जब एक काम के लिए बार-बार सरकार के मुखिया को बोलना पड़े और जनता के काम न हों, तो उससे बेहतर है कि बीच में ही उस सरकार को छोड़ दो, ताकि अपने विस क्षेत्र में जनता की डांट और फटकार से बच सकें।
आज राज्य सरकार के क्या हालात बन गए हैं, यह भी राज्य की जनता से छिपा नहीं है। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा एवं चपलाह में संबोधित करते हुए कहे। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि अगर अयोध्या में श्रीराम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक के लिए हमने गद्दारी की है, तो फिर हम गद्दार ही सही। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में न कोई हमारा काम किया गया और न ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए कोई योजना और धन स्वीकृत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, सुषमा ठाकुर, अनीता ठाकुर, भाजपा नेता विजय मलांगड़, युवा नेता अभय राणा, महिला मोर्चा टीम के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
राज्य सरकार ने हमारे पीछे लगाई जांच एजेंसियां

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार ने हमारे पीछे जांच एजेंसियां लगाई हैं और हमारे बैंक खातों की डिटेल ली जा रही है, लेकिन हम डरने वाले में नहीं है। राज्य सरकार चाहे जो मर्जी करे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने जो किया है, कुटलैहड़ की जनता की भलाई के लिए किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें