आईटीआई ऊना में प्रशिक्षुओं को आग से बचाव के गुर सिखाते दमकल के अधिकारी। स्त्रोत प्रबंधन
ऊना। आईटीआई ऊना में अग्निशमन विभाग की ओर से बुधवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग ऊना के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान छात्रों को आग से बचाव का अभ्यास करवाया। विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने छात्रों को आग लगने के कारण और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्सर छोटी-मोटी भूल के कारण आग लगने की घटना घटित होती है। छोटी आग कुछ गलतियों के कारण विकराल रूप धारण कर लेती है। हमें छोटी-छोटी सावधानियों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इन्हीं सावधानियों से ही आग पर काबू पाया जा सकता है। आग लगने पर हताश होने के बजाए सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग को तकनीकी रूप से समझाया। इस मौके पर आईटीआई का स्टाफ भी मौजूद रहा। संवाद