फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को पक्षियों की प्रजातियों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना) । राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विज्ञान संकाय की ओर से पक्षियों की जैव-विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नेपाल के प्रसिद्ध बर्ड मैन गौतम प्रसाद ने विद्यार्थियों को पक्षियों की प्रजातियों, उनके आवासों और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पक्षी प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ जंगलों के पुनर्जीवन, बीज प्रसार, कीट नियंत्रण और जलवायु संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विलुप्त होती प्रजातियों, संरक्षण तकनीकों और प्रकृति–अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर चर्चा हुई। छात्रों को पेड़ों पर घोंसले लगाने, पानी के पात्र रखने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा, प्रो. रितिका, प्रो. नैना सिंह तथा कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें