फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में तान्या रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में हिंदी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का विषय हिंदी की वर्तमान स्थिति रखा गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएस राणा ने की, जबकि संचालन सहायक आचार्य नवीन शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में तान्या बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पल्लवी बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं सूर्यवीर बीए द्वितीय वर्ष और नवदीप कौर बीए द्वितीय वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अनिकेत बीकॉम प्रथम वर्ष और मीनाक्षी बीए द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग से कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह, डॉ. सगुन डोगरा सहित अन्य स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें