फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तनोह, कांगड़ और कुखेड़ा जसवाल टीमों ने जीते मैच

Sat, 11 Apr 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। तलमेहड़ा पंचायत के गांव बही में डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट कप 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन चिंतपूर्णी क्षेत्र के पूर्व विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा समाजसेवी विजय शर्मा, सन्नी डीहर एवं गोपी राम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के फाउंडर अभिषेक डोगरा ने बताया कि टूर्नामेंट में पहला मैच तनोह, दूसरा मैच कांगड़ और तीसरा मैच कुखेड़ा जसवाल की टीम ने जीता। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अगले चार दिनों तक चलेगी, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर चिंतपूर्णी लोअर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, अम्बेहड़ा पंचायत की पूर्व प्रधान अंजू शर्मा, संजीव शर्मा, डॉ. मदन लाल शर्मा, सैंडी डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें