फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमराली में 25 लाख लीटर पानी की क्षमता का टैंक बनकर तैयार

Sun, 20 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पानी की जरूरत बढ़े तो सिर्फ स्रोत काफी नहीं होते, उसे संभालकर रखने की क्षमता भी चाहिए। हरोली के बीत क्षेत्र में इसी जरूरत को पूरा करने के लिए अमराली में 111 फीट 6 इंच ऊंचा विशाल जल भंडारण टैंक तैयार किया गया है। करीब 12.59 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टैंक में एक साथ 25 लाख लीटर पानी जमा किया जा सकेगा। इससे बीत क्षेत्र के 11 गांवों की करीब 27,215 आबादी की जलापूर्ति व्यवस्था को सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

हरोली उपमंडल के अमराली में सड़क किनारे बना यह टैंक दूर से ही नजर आता है। लंबे पिलरों पर खड़े इस ढांचे की कुल ऊंचाई करीब 34 मीटर है। इसमें 25 मीटर की स्टेजिंग और करीब नौ मीटर ऊंचा पानी का कंटेनर शामिल है।
टैंक को ऊंचाई पर बनाने का उद्देश्य पानी को संग्रहित कर जरूरत के अनुसार नीचे के गांवों तक पहुंचाना है। ट्यूबवेल स्रोतों से मिलने वाला पानी पहले यहां जमा होगा और फिर आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। इससे जलापूर्ति व्यवस्था में भंडारण की अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी और मांग बढ़ने के समय पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

गांवों में पानी की मांग मौसम और आबादी के साथ बदलती रहती है। गर्मियों में जरूरत बढ़ने पर उपलब्ध स्रोतों पर दबाव भी बढ़ता है। ऐसे में अमराली का टैंक पानी को एक स्थान पर पर्याप्त मात्रा में संग्रहित रखने की सुविधा देगा। क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए पोलियां में 50 लाख और दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के टैंक भी बनाए गए हैं।



पानी की कमी को दूर करने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पेयजल और सिंचाई दोनों सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि लोगों को पानी के लिए परेशानी न उठानी पड़े। हरोली क्षेत्र में अलग-अलग क्षमता के करीब 75 टैंक तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें