फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा बाईपास पर रेत से भरा टैंपो पलटा

Tue, 10 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर सरस्वती स्कूल के नजदीक एक रेत से भरा टैंपो सड़क के बीचों बीच पलट गया। इससे भरा हुआ रेत सड़क पर बिखर गया। हादसा मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ। हादसे में टैंपो चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी से एक रेत से भरा टैंपो तलवाड़ा बाईपास से होते हुए चनौर जा रहा था कि सरस्वती स्कूल के नजदीक चढ़ाई पर नहीं चढ़ा तो ईंट लगाकर इसे चढ़ाया जाने लगा।
विज्ञापन


चढ़ाई पर टैंपो चढ़ ही रहा था कि अचानक बंद हो गया जिससे पीछे की ओर बैक हो गया। चालक नियंत्रण नहीं रख सका जिससे टैंपो सड़क के बीचों बीच पलट गया। उधर, टैंपो के पलटने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जाम को खुलवाया। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि रेत से भरा टैंपो सड़क के बीच पलट गया था। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। क्रेन को बुलाकर टैंपो को सड़क के बीच से हटाकर यातायात बहाल किया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें