फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ मंजूर नहीं : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षा संघ जिला ऊना ने प्रदेश सरकार को चेताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षा संघ जिला ऊना के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षा के मौजूदा ढांचे को लगातार नए-नए प्रयोगों से अस्त-व्यस्त करने पर आमादा है। प्रतिदिन विभाग की ओर से जारी हो रहे फरमानों से प्रदेश के अध्यापकों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

संघ ने स्पष्ट किया कि मुख्य शिक्षक, केंद्र मुख्य शिक्षक और बीईईओ की शक्तियों में की जा रही कटौती किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। संघ ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम केवल संसाधनों की साझेदारी (रिसोर्स शेयरिंग) तक सीमित रहे, तभी शिक्षा की गुणवत्ता संभव है। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्राथमिक शिक्षकों के धरने के दौरान अध्यापकों व संघ के बीच बनी सहमति से अब विभाग पीछे हट रहा है और मनमानी कर रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही संघ ने अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल शीघ्र जारी करने तथा टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की भी मांग की। इस अवसर पर जिला महासचिव सतिंद्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, खंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, कपिल शर्मा, विजय पटियाल, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप कंग, विजय बैंस व सुनीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें