फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सार्थक बंसल मिस्टर और पायल मिस फ्रेशर चुनीं

Thu, 20 Aug 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के बीसीए विभाग द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए आए छात्र-छात्राओं का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक माहौल से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने मंच पर एकल व समूह नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। इसके साथ ही मिस्टर और मिस फ्रेशर चुनने के लिए विभिन्न दौर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम में सार्थक बंसल को मिस्टर फ्रेशर और पायल को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं शुभम मेहरा को मिस्टर पर्सनैलिटी और अन्वी शर्मा को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य दर्शन कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें