फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टक्का स्कूल परिसर बना तालाब, विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 20 Aug 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टक्का स्कूल का परिसर और खेल मैदान बारिश से हुआ जलमग्न और बीच बचाव करके निकलती ​शि​क्षिका । संवा
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का का परिसर और खेल मैदान बारिश के पानी से तालाब बन गया। स्कूल के लिए जाने वाला मुख्य मार्ग लगातार हो रही बारिश के पानी से भर गया। सड़क पर जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ फैलने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में बीरबल, रमन, राकेश, प्रवीण, रीता, हेमंत रेखा के अनुसार रास्ते की समस्या को दूर करने के लिए समय-समय पर मिट्टी डाली जाती है लेकिन बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी बह जाती है और कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। रमेश कुमार, कमल शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, हेमराज सहित अन्य अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों को रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ-साथ फिसलने और चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि महज मिट्टी डालकर अस्थायी व्यवस्था करने के बजाय पानी की निकासी के लिए पक्की व्यवस्था की जाए और सड़क का स्थायी समाधान किया जाए। स्कूल प्रिंसिपल बलविंद्र कुमार का कहना है कि बारिश होने से स्कूल परिसर और मैदान पानी से भर जाता है। साथ में लोगों की निजी भूमि है और झंबर क्षेत्र के गांव का सारा पानी स्कूल परिसर में जमा हो जाता है। पुलिस का निर्माण करने की मंत्री से भी मांग की है। बरसात में बच्चों को स्कूल के लिए वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें