फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी का जलस्तर बढ़ा, पंडोगा-त्यूड़ी पुल के निर्माण में जुटे चार मजदूर फंसे

Fri, 28 Jun 2024 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पंडोगा त्यूड़ी पुल के निर्माण में जुटे मौजूद स्वां नदी के उफान के बीच मशीनरी बचाने के प्रयास मे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना/ईसपुर। जिले में बुधवार को बारिश के बाद क्षेत्र की स्वां नदी का जलस्तर वीरवार को अचानक बढ़ गया। इस दाैरान पुल के रिर्माण कार्य में जुटे चार मजदूर मशीनरी को बचाने के चक्कर में खुद थोड़ी देर के लिए पानी मेंे फंस गए।

हालांकि थोड़ी देर बाद इन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, पुल के निर्माण से जुड़ी सामग्री पानी की चपेट में आ गई। इसके चलते वीरवार को निर्माण कार्य भी बंद रखा गया। जानकारी के अनुसार वर्तमान में पंडोगा-त्यूड़ी पुल के पिलर खड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए जमीन को कई फीट गहरा खोदकर उसकी नींव को मजबूत कर सरिया से पिलरों का निर्माण हो रहा है। वीरवार को बड़े जलस्तर के कारण पिलर के लिए खोदे गए कई फीट गहरे गड्ढे में मलवा घुस गया है, जिससे मजदूरों की कई दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


वहीं, नदी के पास ही सीमेंट की करीब 100 बोरी भी पड़ी थी और वह भी पानी की चपेट में आने से खराब हो गई। निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के अधिकारियों की मानंे तो लगभग पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। बता दें कि यह पंडोगा को त्यूड़ी से जोड़ने वाले 560 मीटर लंबा पुल है। इस पर करीब 51 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे करीब 15 पंचायतों को लाभ मिलेगा और 12 किलोमीटर के आसपास दूरी भी घटेगी।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने कहा कि स्वां नदी के उफान से मशीनरी बचाने गए मजदूर कुछ समय के लिए रुके थे। यह समस्या समय रहते हल कर ली गई।
विज्ञापन

स्वां नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। पानी की चपेट में आने से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश के कारण वीरवार को काम बंद रखा गया। मशीनरी को बचा रहे मजदूरों को पानी का स्तर बढ़ने से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

-तारा चंद, प्रोजेक्ट मैनेजर, पंडोगा-त्यूड़ी पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें