फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद हाउस प्रथम

विज्ञापन
अंब विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्त्रोत स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में विद्यालय इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चार हाउसों की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य विनोद बनयाल ने बताया कि दोपहर के बाद विद्यालय में कबड्डी स्पर्धा करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएमसी प्रधान दीप कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यालय में खेलों का आयोजन होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ शारीरिक विकास भी हो सके और वह नशे से मुक्त रहें। कबड्डी प्रतियोगिता में डीपी अमरजीत और शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने खेल भावना के साथ खेल का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें