फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक सुदर्शन बबलू ने पीड़ित परिवारों को दी फौरी राहत

विज्ञापन
अंब क्षेत्र में लोगों को सहायता राशि देते विधायक सुदर्शन बबलू। स्रोत स्वयं - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।
विज्ञापन
क्षेत्र में बीते दिनों हुए हादसों में तीन लोगों की गई थी जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने हाल ही में क्षेत्र में हुई दुखद घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक बबलू ने ग्राम पंचायत ज्वार के वार्ड नंबर-दो में पेड़ गिरने से हुई सतीश कुमार की मौत पर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा उन्होंने कुठेड़ा खैरला और चुरुड़ू गांव में सड़क हादसों में जान गंवाने वाली विमला देवी और पवन कुमार के स्वजनों से भी मुलाकात की। कहा कि किसी की आकस्मिक मृत्यु से जो क्षति होती है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। विधायक बबलू ने सतीश व पवन कुमार के पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार जबकि विमला देवी के परिवार को 15 हजार रुपये की राहत राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें