फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी युवती की मौत, दूसरी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शहर के साथ लगती झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली दो लड़कियों की हालत वीरवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान एक युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर दोनों लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनकी बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाया है। वहीं, पुलिस जांच में अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर से सटी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली 20 वर्षीय युवती और एक 12 साल की लड़की एक साथ दुकान से सामान लाने गईं। इसके बाद जब घर लौटीं तो दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने यह आरोप लगाया गया कि उनकी बेटियों को किसी कार सवार दंपती ने प्रसाद जैसी कोई चीज खाने के लिए दी। उसे खाने के बाद उनकी बेटियों की हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बेटियां दुकान से सामान लाने के लिए झुग्गी झोपड़ी से निकली थीं। आरोप है कि सड़क पर पहुंचते ही गाड़ी में सवार एक दंपती ने प्रसाद कहकर उन्हें कुछ खाने के लिए दिया। दोनों बच्चियों ने उसे खाया और सामान लेकर वापस अपनी झुग्गी झोपड़ी पहुंचीं। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें फौरन पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन पीजीआई ले जाते समय 20 साल की युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी लड़की की हालत भी पीजीआई चंडीगढ़ में गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार
उधर, पुलिस जांच में अभी तक किसी ऐसे कार सवार दंपती का सुराग नहीं लगा है, जिन्होंने दोनों लड़कियों को कुछ खाने के लिए दिया हो। पुलिस ने इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसे में अब पुलिस को मृतक लड़की की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक लड़की का शव उसके वारिसों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसी ने दोनों लड़कियों को खाने के लिए कुछ दिया हो। परिजनों के आरोपों पर सीसीटीवी फुटेज भी जांची गई है। विसरा रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
-प्रवीण धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें