फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सस्पेंड जेई के कार्यालय में जड़ा ताले पर ताला

Fri, 01 May 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग ऊना के सस्पेंड चल रहे जेई के कार्यालय में पहले से लगे ताले पर ताला लगा दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सस्पेंड जेई रिकॉर्ड के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसे देखते हुए उसके कार्यालय पर वीरवार को अपना ताला लगाया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ शेरू राम ने कहा कि सस्पेंड जेई बुधवार देर शाम को अपने कार्यालय में बैठा देखा गया है जबकि वह मेडिकल लीव पर चल रहा है। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने अधिकारियों को ताला लगाने के निर्देश दिए। ऐसे में दूसरी तरफ सस्पेंड जेई के कार्यालय में शाम के समय बैठने को लेकर आलाधिकारियों की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। ऐसे में रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने की आंशका जताई जा रही है।

वहीं जेई को सस्पेंड करने के मामले में विभाग चार्जशीट तैयार करने में जुट गया है। वीरवार को जल शक्ति विभाग ऊना के अधीक्षण अभियंता ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देश मिलने के बाद अधिकारी रिकॉर्ड खंगालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने दो दिनों के भीतर चार्जशीट तैयार करने को कहा है। चार्जशीट में आरोप तय करने के बाद सस्पेंड जेई से जवाब मांगा जाएगा। इस मामले को लेकर विभाग चार्जशीट तैयार होने के बाद जांच के लिए कमेटी का गठन करेगा। कमेटी ही सस्पेंड जेई से पूछताछ करेगी। दूसरी ओर एसडीओ और अधीक्षक ने चार दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा जारी किए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने कहा कि जेई के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें