फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए जल्द होगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद और जलशक्ति विभाग संयुक्त रूप से चलाएगा अभियान
विज्ञापन

लोगों ने काफी कम संख्या में ले रखे हैं कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए जल्द नगर परिषद सर्वेक्षण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत शहर में किन स्थानों पर सीवरेज लाइन नहीं पहुंची है, इसका पता लगाया जाएगा। इस सर्वेक्षण के पूरा होने के बाद नगर परिषद और जल शक्ति विभाग सयुंक्त रूप से सीवरेज लाइन के विस्तार का कार्य शुरू करेंगे। इसके अलावा जिन स्थानों पर लाइन बिछाने के लिए लेकर भूमि विवाद है, उसे हल करने का प्रयास किया जाएगा। शहर में सीवरेज लाइन के विस्तार को लेकर नगर परिषद आगामी वर्ष में विशेष सर्वेक्षण अभियान को शुरू करेगा। गौरतलब है कि शहर में सीवरेज सुविधा को शुरू हुए नौ वर्ष से अधिक समय हो चुका है। ऐसे में शहर के अभी भी कई वार्डों और क्षेत्रों में सीवरेज लाइन नहीं पहुंच पाई है। वर्तमान में केवल 1,700 घर ही सीवरेज कनेक्शन से जुड़ पाए हैं। शहर में मौजूदा 4,400 के लगभग परिवार ऊना शहर में रह रहे हैं। ऐसे में सभी घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए नगर परिषद और जल शक्ति विभाग से मिलकर सीवरेज कनेक्शन के विस्तार के लिए कार्य करेंगे।

इन वार्डों में कार्य अधूरा
शहर में मसीत वाली गली, वार्ड छह, सात व आठ, डीसी काॅलोनी, गलुआ मोहल्ला सहित इंदिरा मैदान के आसपास के क्षेत्र में जलशक्ति विभाग सीवरेज की लाइन को नहीं पहुंचा पाया है। शहर के हर वार्ड तक सीवरेज लाइन पहुंचाने के नियम हैं, लेकिन शहर में कई वार्ड आज भी सीवरेज लाइन से अछूते हैं। शहर को सुचारु सीवरेज व्यवस्था के लिए दो सेप्टिक टैंक बनाए गए हैं। रामपुर में 2.53 एमएलडी व चंद्रलोक कॉलोनी में 0.65 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए नगर परिषद शहर में जल्द सर्वेक्षण करेगी। इस दौरान जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन नहीं पहुंची है, वहां तक लाइन पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाएगा। -ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नप ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें