फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले नवरात्र पर 35 हजार ने नवाया शीश

Mon, 12 Oct 2026 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर में हवन यज्ञ में भाग लेती हुईं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की पत्नी एवं दे
विज्ञापन
बारिश में भी नहीं थमे श्रद्धालुओं के कदम, सुबह आठ बजे पुराना बस स्टैंड से आगे तक पहुंचीं कतारें
विज्ञापन

गेट नंबर एक पर पांच कतारें बनीं, व्यवस्था संभालने में जुटे रहे सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार का अवकाश होने के कारण सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचना शुरू हो गए । मंदिर के कपाट करीब पांच बजे खुल गए थे। छह बजे पुजारी सचिन कालिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां की आरती की। इसके बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लंबी होती गईं। दिनभर में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह करीब आठ बजे तक श्रद्धालुओं की दोहरी कतारें पुराना बस स्टैंड से भी आगे पहुंच गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू होने के बावजूद भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। कई श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ छाता और बरसाती लेकर कतारों में खड़े रहे। मंदिर परिसर दिनभर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

सुबह आरती के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से कुछ समय के लिए कतार व्यवस्था प्रभावित हुई। मंदिर में प्रवेश के लिए बनाए गए गेट नंबर एक पर एक कतार के बजाय पांच कतारें बन गईं। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए और कतार व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। पुलिस कर्मी भी श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि हुई। पहले दिन 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में भी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। -संजीव प्रभाकर, मंदिर अधिकारी
विज्ञापन


पहले नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचीं विधायक कमलेश ठाकुर
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी एवं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लेकर मां भगवती की आराधना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।

माता चिंतपूर्णी मंदिर में हवन यज्ञ में भाग लेती हुईं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की पत्नी एवं दे

माता चिंतपूर्णी मंदिर में हवन यज्ञ में भाग लेती हुईं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की पत्नी एवं दे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें