संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां में जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की आमसभा और द्विवार्षिक चुनाव उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला ऊना राजेंद्र कौशल की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें सबसे पहले वर्ष की खेलों के आय और व्यय आम सभा में रखा गया, जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित किया। इसके उपरांत जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और जिला शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कौशल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान के लिए चुनाव संपन्न हुआ और सुरेंद्र कौंडल प्रधानाचार्य राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना को विजय घोषित किया गया और उसके बाद उप प्रधान मुख्य अध्यापक विवेक दत्त को सर्वसम्मति से चुना गया और वाइस प्रेसिडेंट डीपीई अजय कटारिया को सर्वसम्मति से चुना गया। रविंद्र शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया और कुलवंत को सहसचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने मुख्य अतिथियों को समृद्धि चिन्ह और आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के प्रवक्ता नीरज सौंध, शशि सैनी, वीणा देवी, सुनीता देवी, दीपिका, पंकज कुमार, जसविंदर, मीनाक्षी पाठक, उपस्थित रहे।