फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धूप से फिर बढ़ा दिन का तापमान, रातें धर्मशाला से ठंडी

Sat, 25 Oct 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में वीरवार शाम को चली ठंडी हवाओं के बाद शुक्रवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि सूबे की रातें अभी भी धर्मशाला से ठंडी हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सूबे में अधिकतम तापमान 31 डिग्री था। जो शुक्रवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 11.4 रहा जबकि धर्मशाला का 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। जिले के दिन और रात के तापमान में अभी भी 20 से 22 डिग्री का अंतर है। सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है जबकि दिन में धूप खिलने से पसीने छूट रहे हैं। रात के समय ओस पड़नी भी शुरू हो चुकी है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना भी जताई थी लेकिन दिनभर मौसम शुष्क रहा। वातावरण में 68 से 86 फीसदी तक नमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का अंदेशा जताया है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन




संतोषजनक स्थिति में पहुंचा एक्यूआई
जिले में राहत की बात है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को एक्यूआई 72 दर्ज किया गया जो संतोषजनक स्थिति में आता है। 20 और 21 अक्तूबर को जिला में एक्यूआई 140 पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें