फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल प्रवक्ता संघ ने डिप्टी डायरेक्टर से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग : तीन जगह हाजिरी लगाने के बजाय एक ही मोड में लगे
विज्ञापन

ऊना। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने अध्यक्ष शशि सैनी की अध्यक्षता में डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा अनिल कुमार और डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन सोमलाल धीमान से भेंट की। प्रवक्ता संघ ने शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने और स्कूलों के विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श-विमर्श किया और स्कूल के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपना पूरा योगदान देने का आश्वासन डिप्टी डायरेक्टर को दिया। प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि तीन जगह हाजिरी लगाने के बजाय एक ही मोड में हाजिरी लगे। बायोमीट्रिक और स्विफ्ट चैट दो जगह ऑनलाइन हाजिरी लग रही है। इसका कोई औचित्य नहीं है तथा फॉर्मल ड्रेस को विशिष्ट रंग में न बांधा जाए। डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा अनिल कुमार ने संघ की ओर से रखी गई सभी मांगों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना व सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महासचिव संजीव कुमार, विकास रतन, संजीव शर्मा, विपिन शर्मा, रामपाल, रामकुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, राजेंद्र कौशल, सतीश कालिया, राजीव राणा, संदीप धीमान, संजीव धीमान, राजेश बंसल, जितेंद्र कुमार, राजेश सैनी, संदीप सैनी सहित अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें