बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय ह्यूमन राइट युवा विंग के प्रदेश चेयरमैन एवं राज्य भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर ने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की निस्वार्थ सेवा करना है। इसी सोच और सेवा भाव के साथ वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अजय ठाकुर ने कहा कि उनका संकल्प है कि आगामी 30 माह के भीतर ग्राम पंचायत सुकड़ियाल को विकास के क्षेत्र में एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित किया जाए ताकि यह पंचायत पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सके। उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। अजय ठाकुर ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही गांवों का भविष्य मजबूत होगा।