फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकानों पर पांच रुपये तक महंगी हुई चीनी, रसोई का बजट बिगड़ा

Thu, 13 Aug 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आम आदमी की रसोई पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। जिले में दुकानों पर चीनी के दाम अचानक पांच रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले तक 48 रुपये किलो बिक रही चीनी अब 53 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दामों से जहां उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है, वहीं दुकानदार भी कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से हैरान हैं। दुकानदारों के अनुसार सप्लाई करने वाले कारोबारी गन्ने की बढ़ती मांग और इथेनॉल उत्पादन को चीनी के दाम बढ़ने की प्रमुख वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में लोग सरकारी राशन की दुकानों के अलावा निजी दुकानों से भी चीनी की खरीद करते हैं। ऐसे में निजी बाजार में कीमत बढ़ने का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खासकर रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नियमित रूप से चीनी खरीदने वाले परिवारों को अब पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।
दुकानदारों में राकेश कुमार, चमन लाल, अजय कुमार, अशोक कुमार, बॉबी सैनी ने बताया कि कुछ समय पहले तक 48 रुपये प्रति किलो के आसपास चीनी मिल रही थी लेकिन अब सप्लाई 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सप्लायरों की ओर से कीमत बढ़ने के पीछे इथेनॉल उत्पादन में गन्ने के इस्तेमाल और इसके चलते गन्ने की बढ़ती मांग को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में नरोत्तम शर्मा, अभिषेक कुमार, विरेंद्र कुमार, रुपेश कुमार, सविता देनी, रेणु बाला, कांता देवी सहित अन्य का कहना है कि पहले से ही खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें बढ़ी हुई हैं। ऐसे में चीनी जैसी आवश्यक वस्तु के दाम में अचानक बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर अतिरिक्त असर पड़ेगा। लोगों ने मांग की है कि बाजार में कीमतों की निगरानी की जाए ताकि उपभोक्ताओं से मनमाने दाम न वसूले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें