फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आत्महत्या को पिता ने बताया संदेहास्पद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मंझार में विवाहिता के आत्महत्या मामले में पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक महिला के पिता ने सोमवार को अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाकर मामले की गहनता से जांच किए जाने की मांग की है। मंझार गांव में शुक्रवार रात के लगभग दस बजे महिला ने कथित रूप से घर के नजदीक एक वाटर स्टोरेज टैंक में कूदकर जान दे दी। महिला का पति सेना में है और कोलकाता में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को महिला को उसके पति का फोन आया था। इसी दौरान बात करते करते महिला का फोन अचानक बंद हो गया। इस पर उसके पति ने दोबारा प्रयास किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। इस पर उसने अपनी मां को इस बारे में फोन किया।
इसके बाद महिला की सास और लोगों ने उसे घर और आसपास तलाश किया, परंतु उसका कोई पता नहीं चला। घटना के लगभग दो घंटे बाद एक ग्रामीण ने घर के नजदीक ही बने पानी के टैंक में देखा तो पाया कि महिला की पानी में डूबने के कारण मौत हो चुकी थी। महिला का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें