फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को रैगिंग से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में रैगिंग निषेध विषय पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसे सामाजिक अपराध के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में रैगिंग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इससे दूर रहने को ही श्रेष्ठ मार्ग बताया। विद्यार्थियों का मानना था कि रैगिंग से बचकर ही महाविद्यालय में स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। निर्णायक मंडल में प्रो. सुखदेव और डॉ. कुमारी सुजाता ने अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान, उमेश कुमार ने द्वितीय स्थान तथा श्रेया वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं गैर-प्राध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें