फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Fri, 06 Nov 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में निबंध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में 11 और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निबंध लेखन प्रतियोगिता से अंकिता और अंकित कुमार तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से रमन संदल और प्रियानी का चयन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। प्रतियोगिताओं के समापन पर महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें