ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर्स एवं रेंजर्स शाखा की ओर से बनौड़े महादेव में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करना था।
इस अभियान में छात्रों ने मंदिर परिसर की सफाई में श्रमदान किया और भजन-कीर्तन करके वातावरण को संगीतमय बनाया। इस कार्यक्रम में रोवर लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस और रेंजर लीडर डॉ. श्रेयसी सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंदिर के पुजारी जयेंद्र पैनूली और मंदिर कमेटी के प्रधान विजय कुमार ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस अभियान की सफलता में राजकीय महाविद्यालय ऊना की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने युवाओं में देश और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के महत्व को रेखांकित करते हुए इस तरह के आयोजनों की सराहना की।