फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में चला हरियाणवी नृत्य, गिद्दा और हिमाचली नाटी का दौर
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ऊना में कैनवास 2025 का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कैनवास 2025 नामक प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नए छात्रों का औपचारिक स्वागत करना और कॉलेज व पाठ्यक्रमों की जानकारी देना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा थीं।
कार्यक्रम में वाणिज्य, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विभागों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से प्रत्येक विषय के महत्व को दर्शाने वाला एक नाटक, वाणिज्य विभाग की ओर से हरियाणवी नृत्य, अंग्रेजी विभाग की ओर से अंग्रेजी नाटक, अर्थशास्त्र विभाग ने गिद्दा और राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कैनवास उनके भविष्य के लिए खाली कैनवास के रूप में है, जिसे मेहनत और सीखने की प्रक्रिया से भरा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उनके रचनात्मक और कलात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें