फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू के स्कूल ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बिलासपुर में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह-2026 में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और विषय संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। संस्कृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय फार्मेसी परिषद और हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन, लीफलेट निर्माण और क्विज प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शैक्षणिक दौरे का संचालन स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन डॉ. मंदीप सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. कंचन बाला के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें