फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन पर अपने विचार साझा किए

विज्ञापन
बंगाणा कालेज में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर एक दिवसीय सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी व अन्य।स्रोत स
विज्ञापन
बंगाणा कॉलेज में विशेष शिविर में नव उपनिवेशवाद पर गहन चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर आधारित एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने की। शिविर के मुख्य विषय संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका, अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन और नव उपनिवेशवाद रहे। इन महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। मुख्य वक्ताओं में छात्रा ज्योतिका ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका, छात्रा प्रीति ने नव उपनिवेशवाद और उसके प्रभाव और सानिया मेहता और शगुन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ज्योतिका ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। प्रीति ने नव उपनिवेशवाद और उसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे आधुनिक समय में भी उपनिवेशवाद के नए रूप देखने को मिलते हैं और उनका विकासशील देशों पर क्या प्रभाव पड़ता है। सानिया मेहता और शगुन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व और वैश्विक व्यापार में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें