दौलतपुर चौक (ऊना)। ऊना जिले के विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राएं और अध्यापक इन दिनों तीन दिवसीय नेचर कैंप में भाग ले रहे हैं। यह सेंटर ऑफ साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी साइंस म्यूज़ियम, शोघी (शिमला) में आयोजित किया गया है। इस कैंप के दूसरे दिन छात्रों ने विज्ञान, प्रकृति और नवाचार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और मार्गदर्शकों में राजन शर्मा, राजीव राणा, बलविंदर, राजू, निखिल, लेख, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सीमा सैनी, सुनीता देवी, मनीषा देवी, रितु शर्मा, संजीव कुमार और निशा रानी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस नेचर कैंप का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और रचनात्मकता को विकसित करना है। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बच्चों के लिए अनेक रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संवाद