फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को स्नातकोत्तर (एमए अर्थशास्त्र) के विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर अपनी शुभकामनाएं दीं और बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने बिलासपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई स्थित टाइडल लैब प्राइवेट लिमिटेड की उत्पादन प्रक्रिया को जाना और प्लांट में कार्यरत श्रमिकों से उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में आंकड़े एकत्रित किए। प्लांट प्रबंधक सोमिंदरा पांडा ने विद्यार्थियों को उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनकी जिज्ञासा को शांत किया। प्लांट भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जगजीत सिंह और संजीव कुमार ने विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन संबंधी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराना था और मजदूरों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाकर आंकड़े इकट्ठा करना था। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भगवान दास सहित प्राध्यापक डॉ. शाम सिंह बैंस, मनजीत सिंह मान, विजय कुमार मौजूद रहे। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें