संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बीबीए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर अपनी शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने फिलौर के औद्योगिक क्षेत्र में मिसेज़ वेक्टर फ़ूड सप्लाइज की उत्पादन प्रक्रिया को जाना और उक्त प्लांट में कार्यरत श्रमिकों से उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में आंकड़े एकत्रित किए। प्लांट प्रबंधक शिवांशी ने विद्यार्थियों को अपने उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत किया। प्लांट भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया के बारे में दीक्षा, दीक्षा राणा और विकास कुमार ने विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन संबंधी प्रक्रिया के बारे में अवगत करना था तथा कार्यरत मज़दूरों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाकर आंकड़े इकट्ठा करना था।